Current Affairs search results for: "Uttarakhand Chief Minister launches Lakhpati Didi Yojana"
By admin: Jan. 3, 2023

1. उत्तराखंड सरकार ने राजस्व पुलिस प्रणाली को समाप्त किया

Tags: State News

Uttarakhand Govt abolishes system of revenue police

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में राजस्व/पटवारी पुलिस प्रणाली को समाप्त कर दिया है। यह 3 जनवरी 2023 को पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया था। सभी राजस्व गांव अब नियमित पुलिस व्यवस्था के अधीन होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार उत्तराखंड के 1,800 राजस्व गांवों में कानून व्यवस्था अब राज्य पुलिस संभालेगी।

यह 150 साल पहले ब्रिटिश द्वारा पहाड़ी राज्य में पेश किया गया था। इस  प्रणाली के तहत राजस्व विभाग के सिविल अधिकारियों/पटवारी के पास पुलिस की तरह ही अपराधियों की जांच करने और उन्हें गिरफ्तार करने की शक्ति थी।

सरकार के अनुसार राजस्व पुलिस में आपराधिक जांच के लिए आवश्यक कौशल की कमी थी इसलिए चरणबद्ध तरीके से राजस्व पुलिस के क्षेत्रों को नियमित पुलिस में स्थानांतरित करने की आवश्यकता महसूस की गई।

उत्तराखंड

उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को भारत के 27वें राज्य के रूप में हुआ था। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों को अलग कर किया गया था।

यह राज्य देवभूमि के नाम से भी प्रसिद्ध है।

इसमें कुल 13 जिले हैं।

उत्तराखंड के राज्यपाल: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

राजधानी: देहरादून


By admin: Nov. 4, 2022

2. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने शुरू की लखपति दीदी योजना

Tags: Government Schemes State News

 Lakhpati Didi Yojana

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 नवंबर 2022 को देहरादून में 'लखपति दीदी' योजना की शुरुआत की। यह योजना राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार के प्रयास का एक हिस्सा है।

लखपति दीदी योजना

लखपति दीदी योजना उत्तराखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शुरू की जा रही है।

सरकार का लक्ष्य राज्य में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी कम से कम 1.25 लाख महिलाओं को 2025 तक प्रति वर्ष एक लाख रुपये (लखपति) अर्जित करने में सक्षम बनाना है।

स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से संबंधित महिलाओं के लिए 'लखपति दीदी' योजना के तहत कौशल विकास के साथ सूक्ष्म उद्यम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सरकार अमेज़न , फ्लिप्कार्ट ,  गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को गठजोड़ करेगी ताकि इन  महिला एसएचजी उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार मिल सके।

उत्तर प्रदेश के विभाजन के बाद 9 नवंबर 2000 को बना उत्तराखंड 2025 में 25 साल का हो जाएगा। इस अवसर को मनाने के लिए राज्य सरकार ने 2025 तक 1.25 लाख महिला लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को भारत के 27वें राज्य के रूप में हुआ था। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों को अलग कर किया गया था।

यह उत्तर में चीन (तिब्बत) और पूर्व में नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। इसके उत्तर-पश्चिम में हिमाचल प्रदेश है, जबकि दक्षिण में उत्तर प्रदेश है।

यह राज्य देवभूमि के नाम से भी प्रसिद्ध है।

इसमें कुल 13 जिले हैं।

आधिकारिक राज्य प्रतीक

राज्य पशु – कस्तूरी मृग

राज्य पुष्प – ब्रह्म कमल

राज्य वृक्ष – बुरांश (रोडोडेंड्रोन)

राज्य पक्षी – मोनाली

राज्य संगीत वाद्ययंत्र – ढोल


Date Wise Search